जर्मनी के दो बारों में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

बर्लिन, 20 फरवरी - जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में कईं लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के बार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।