प्रधानमंत्री मोदी सबकी धार्मिक स्वतंत्रता चाहते हैं: डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली, 25 फरवरी  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये दो दिन बहुत शानदार रहे। पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत एक महान देश है। भारत में हमने सभी को पसंद किया। पीएम मोदी और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे। हमने कई मुद्दों पर बात की। यह हमारे लिए, मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा समय रहा। भारत और अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। हम इन संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं। भारत और अमेरिका के बीच कई करार होने जा रहे हैं। वहीं एक विदेशी पत्रकार ने सीएए पर सवाल पूछा और बताया कि भारत में 100 लोग जख्मी हुए हैं, तो ट्रम्प ने कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता है। पीएम मोदी का रुख साफ है। वे भी धार्मिक आजादी देना चाहते हैं। बाकी देशों की तुलना में भारत में धार्मिक आजादी है और पीएम मोदी इसे और बढ़ाना चाहते हैं।