महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पहुंची 537 

मुंबई, 04 अप्रैल - देशभर में कोरोना वायरस की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 537 पहुंच गई है। 50 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।