ममदोट में किसान यूनियन ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ममदोट, 20 सितम्बर - (सुखदेव सिंह संगम) - भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) द्वारा जिला प्रधान फिरोज़पुर गुरमीत सिंह और ब्लाक प्रधान ममदोट गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में आज कृषि आर्डिनेंस के विरोध में ममदोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।