पठानकोट में 21 पॉजिटिव,दो की मृत्यु


पठानकोट 25 अक्टूबर (राजेंद्र सिंह)आज पठानकोट में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।इसकी पुष्टि पठानकोट सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ  भूपिंदर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के लक्षण ना पाए जाने के कारण आज 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और उनके घर भेज दिया गया। आज दो अन्य व्यक्तियों की मृत्यु होने के चलते पठानकोट में करोना के कारण मरने वालों की संख्या 107 हो गई है।