राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले लवप्रीत सिंह को भगवंत मान द्वारा 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा

चंडीगढ़, 4 अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाले अमृतसर के लवप्रीत सिंह को बधाई दी है।उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत लवप्रीत सिंह को 40 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।