छत से गिरने के कारण मिस्त्री की मौत

जैतों,15 जनवरी - (गुरचरण सिंह गाबड़िया, निजी पत्र प्रेरक) - जैतों के तेली मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति की बीती रात अपने आरे की छत से अचानक नीचे गिरने से मौत होने की खबर मिली है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजिन्दर सिंह के रूप में हुई है। राजिन्दर अपने आरे की छत से पक्की सड़क पर गिरा, जिसके बाद में इलाज के लिए उसे अलग -अलग अस्पतालों में ले जाया गया, परन्तु हालत और ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। इस दौरान पीजीआई जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।