रूस में कार दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

मास्को,16 जून - रूस के वोरोनिश में भीषण कार दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार वोरोनिश-लुहानस्क राजमार्ग पर शनिवार को स्थानीय समानुसार 8.26 बजे मिनी बस ने एक कार को टक्कर मार दी। विभाग के प्रवक्ता नतालिया कुलिकोवा ने कहा कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और एक 10 वर्षीय लड़की घायल हुई है।