पाकिस्तान में टायर फैक्ट्री को लगी भीषण आग, कईं मजदूर फंसे

इस्लामाबाद,16 सितंबर - पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में आज टायर बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्टरी में कईं मजदूर फंस गये हैं। पुलिस और बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी।