दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने सुभाष चोपड़ा 

नई दिल्ली, 23 अक्तूबर - कांग्रेस की दिल्ली इकाई को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आज विराम लग गया। कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चोपड़ा और आजाद की नियुक्ति की। गौरतलब है कि चोपड़ा पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।