लंदन के ट्रिपल मर्डर मामले में एक आरोपी अदालत में पेश

लंदन, 22 जनवरी (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां): सैवनकिंगज़, इल्फोर्ड में सरेआम कत्ल किए मलकीत सिंह ढिल्लों उर्फ बलजीत सिंह, नरिंदर सिंह व हरिंदर कुमार के मामले में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों में से एक का नाम गुरजीत सिंह के रूप में सार्वजनिक किया गया है, जिसे इल्फोर्ड की मैजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। 29 वर्षीय गुरजीत सिंह निवासी साऊथ क्रैंजिट इल्फोर्ड पर सार्वजनिक स्थान पर हथियार ले जाने के आरोप लगाए हैं। जबकि उक्त घटना संबंधी गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ही रिमांड पर रखा हुआ है।