बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख और गौरी खान ने शादी के 29 साल किये पूरे

मुंबई, 25 अक्तूबर - बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान का दिल उनकी पत्नी गौरी खान है। आज दोनों की शादी के 29 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख और गौरी ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी। दोनों अपने लक्ष्यों को पूरा करते आ रहे हैं। शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि वह गौरी खान के लिए फिल्में भी छोड़ सकते हैं।