कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं: सुक्खू


शिमला , 11 दिसंबर - रिज मैदान में कुछ ही देर में कांग्रेस सरकार का शपथग्रहण समारोह होने वाला है। सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है। बीजेपी ने इस बारे में अफवाह फैलाई है। हिमाचल कांग्रेस में सुक्खू और वीरभद्र सिंह के परिवार को दो अलग गुट माना जाता है।