आंध्र प्रदेश के डीजीपी का ट्विटर अकाउंट हैक


 नई दिल्ली, 23 जनवरी - आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया और हैकर्स ने उस पर एक अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप महानिरीक्षक पी.एच.डी. रामकृष्ण ने कहा कि खाता 2019 में बनाया गया था और यह फरवरी 2020 से निष्क्रिय था। खाते को सोमवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हैक कर लिया था, जिन्होंने इस पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी।