हिमाचल प्रदेश: सोलन में बादल फटने के बाद मरने वालों की तादाद 7 हुई, सीएम ने शोक व्यक्त किया 


सोलन, 14 अगस्त -  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट किया, "हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"