सड़क दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

दसूहा, 17 सितंबर (कौशल) - कटरा से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नेशनल हाईवे दसूहा-मुकेरियां के पास एक ट्रक से टकरा गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। यात्रियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया है।