उत्तर प्रदेश: अयोध्या में दीपोत्सव समारोह की तैयारियां पूरी


 नई दिल्ली, 11 नवम्बर -'अयोध्या दीपोत्सव' पर अयोध्या के DM नीतीश कुमार ने कहा, "यहां हमने व्यापक तैयारी की हैं। दीप प्रज्वलन की पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां 51 घाटों पर लगभग 24 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। विभिन्न मंदिरों, मठों पर 10 लाख दीप लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 21 प्रदेशों की रामलीला होंगी। लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा।"