मलेशिया मास्टर्स : सेमीफाइनल में साइना को कैरोलिना मारिन ने हराया

कुआलालम्पुर,19 जनवरी - भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल आज मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की केरोलिना मारिन के खिलाफ सीधे सेटों में 16-21, 13-21 से हार गईं। लेकिन मारिन के खिलाफ सेमीफाइनल में साइना नेहवाल अपना अंतिम-आठ वाले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई और महज 40 मिनट में ही मारिन ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।