चुनावी माहौल के बीच संगरूर में 50 परिवार हुए भाजपा में शामिल 

संगरूर,15 अप्रैल - (धीरज पशोरिया) - प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा संगरूर लोकसभा हलके के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किये जाने के बाद जिले में गरमाए चुनावी माहौल के बीच आज 50 के करीब परिवार भाजपा में शामिल हो गए। जिला भाजपा प्रधान विक्रम सैनी ने इस मौके पर कहा कि इस बात के साथ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार परमिन्दर सिंह ढींडसा, पूर्व वित्त मंत्री के हाथ मजबूत होंगे। बता दें कि संगरूर के चुनावी मैदान में 'आप' के भगवंत मान, अकाली दल के परमिन्दर सिंह ढींडसा, कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों के इलावा हलके से सांसद रह चुके सिमरनजीत सिंह मान और राजदेव सिंह खालसा भी हैं।