हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की अंतिम सूची

चंडीगढ़, 3 अक्तूबर  (राम सिंह बराड़ ): कांग्रेस ने दो दिन तक चली खींचतान के बाद आखिरकार प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी सूची में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की टिकटें काट दी हैं, जिनमें हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवी लाल के बेटे व पूर्व सांसद रणजीत सिंह, पूर्व राजस्व मंत्री निर्मल सिंह व रेणुका बिश्नोई का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह के स्थान पर उनके बेटे चिरंजीव राव, मुलाना से पूर्व मंत्री फूल चंद मुलाना के बेटे वरूण चौधरी, बड़खल से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के स्थान पर उनके बेटे विजय प्रताप सिंह को, पिहोवा से पूर्व स्पीकर हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के स्थान पर उनके बेटे मंदीप सिंह चट्ठा और डा. के.वी. सिंह के स्थान पर उनके बेटे अमित सिहाग को टिकट दी गई है। कांग्रेस के निवर्तमान 17 में से 16 विधायकों को टिकट दी गई है।  कांग्रेस की सूची अनुसार कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला से पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, नारायणगढ़ से रामकिशन की पत्नी श्रीमती शैली, अम्बाला शहर से जसबीर मलौर, अम्बाला छावनी से वेनू सिंगला अग्रवाल, सढौरा से रेनू बाला, जगाधरी से पूर्व मंत्री अक्रमखान, यमुनानगर से श्रीमती निर्मल, रादौर से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहाबाद से अनिल धंतौड़ी, थानेसर से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, गुहला से दिल्लू राम, कलायत से जयप्रकाश, कैथल से रणदीप सुर्जेवाला, पूंडरी से सतबीर सिंह जांगड़ा, नीलोखड़ी से बंताराम बाल्मीकि, इंद्री से डा. नवजोत कश्यप पंवार, करनाल से तिरलोचन सिंह, घरौंडा से अनिल राणा, असंध से शमशेर सिंह विर्क गोगी, पानीपत ग्रामीण से ओपी जैन, पानीपत शहरी से संजय अग्रवाल, इसराना से बलबीर बाल्मीकि, समालखा से धर्म सिंह छौकर, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, राई से जयतीर्थ दहिया, खरखौदा से जयबीर बाल्मीकि, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक, बड़ौदा से श्रीकृष्ण हुड्डा, जुलाना से धर्मेंद्र ढुल, सफीदों से सुभाष देशवाल, जींद से अंशुल सिंगला, उचाना कलां से बलराम कटवाल, नरवाना से विद्या रानी, टोहाना से परमवीर सिंह, रतिया से जरनैल सिंह, फतेहाबाद से प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, कालांवाली से शीशपाल केहरवाला, रानियां से वनीत कंबोज, सिरसा से होशियारी लाल शर्मा, ऐलनाबाद से भरत सिंह बैनिवाल, आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई, उकलाना से बिमला देवी, नारनौंद से बलजीत सिहाग, हांसी से ओम प्रकाश पंघाल, हिसार से राम निवास राडा, बरवाला से भूपेंद्र गंगुवार, नलवा से रणधीर पनीहार, लौहारू से सोमवीर सिंह, बाढड़ा से रणबीर महेंद्रा, दादरी से मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान, भिवानी से अमर सिंह, तोशाम से किरण चौधरी, भवानी खेड़ा से रामकिशन फौजी, मेहम से आनंद सिंह डांगी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक से बीबी बतरा, कलानौर से श्रीमती शकुंतला खटक, बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून, बादवी से कुलदीप वत्स, झज्जर से गीता भुक्कल, बेरी से रघुबीर सिंह कादियान, अटेली से राव अर्जुन सिंह, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, नारनौल से नरेंद्र सिंह, नांगल चौधरी से राजाराम गोलवा, बावल से एमएल रंगा, कोसली से यदुवेंद्र यादव, पटौदी से सुधीर चौधरी, बादशाहपुर से कमलवीर यादव, गुरुग्राम से सुखबीर कटारिया, सोना से डा. शमशुद्दीन, नुंह से आफताब अहमद, फिरोजपुर जिरका से मामनखान, उन्हाना से मोहम्मद अजाज खान, अथीन से मोहम्मद इसरायल, ओढल से उदेभान, पलवल से करण दलाल, पृथला से रघुबीर तवेतिया, फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा, बल्ल्भगढ़ से आनंद कौशिक, फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला और तिगांव से ललित नागर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।