मुंबई की आरे कॉलोनी के आसपास धारा 144 लागू

मुम्बई, 05 अक्तूबर - बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद आरे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पेड़ काटने का काम भी शुरू हो गया। इसके विरोध में कई प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच गए, जिसको लेकर आज आरे कॉलोनी के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है और कई रास्तों पर नाकेबंदी भी की गई। पुलिस ने इलाके में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बता दें कि मुंबई की आरे कॉलोनी में 2700 से ज्यादा पेड़ों को काटकर मेट्रो कार शेड बनाए जाने के खिलाफ लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।