बिहार : महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन

पटना, 14 नवंबर - बिहार के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने आरा स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि आज उनकी तबियत खराब होने लगी, जिसके बाद तत्काल परिजन पीएमसीएच लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।