स्थापना दिवस मौके पार्टी कार्यालय पर सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा 

नई दिल्ली, 28 दिसंबर - कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राहुल गांधी, डा. मनमोहन सिंह, मोती लाल वोहरा, एके एंटनी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।