सुल्तानपुर लोधी से चला नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पाक पहुंचा  

करतारपुर साहिब, 07 मार्च - (कंवलजीत सिंह चीमा) - सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा बेर साहिब से 22 फरवरी निरोल सेवा संस्था श्री मुक्तसर द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से सजाए गए नगर कीर्तन 15 दिनों बाद पड़ाव दर पड़ाव गुजरता हुआ डेरा बाबा नानक रास्ते के द्वारा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पहुंचा।