योशीहिदे सुगा जापान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए

टोक्यो, 16 सितंबर - योशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पिछले आठ सालों में वह इस पद काबिज होने वाले पहले नेता हैं। उनसे पहले शिंजो आबे ने पीएम के रूप में जापान को अपनी सेवाएं दीं। आबे ने स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सुगा को नया प्रधानमंत्री चुना गया है।