प्रसिद्ध वकील बिक्रम सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल

लुधियाना, 17 अक्तूबर - (पुनीत बावा) - भाजपा के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में आज यहां के एक होटल में हुए समागम में प्रसिद्ध वकील बिक्रम सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पूर्व प्रधान प्रो. राजिन्दर भंडारी, संगठन जनरल सचिव दिनेश कुमार, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, राज्य जनरल सचिव जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी, रवीन्द्र अरोड़ा, जिला प्रधान पुशपिन्दर सिंघल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिन्दरपाल सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे।