राजासांसी: कैबिनेट मंत्री सरकारिया के नेतृत्व में 'स्मार्ट विलेज' मुहिम की शुरूआत

राजासांसी, 17 अक्टूबर - (हेर, खीवा) - स्थानीय नगर पंचायत में कैबनिट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया के नेतृत्व में इलाके के गणमान्यों की उपस्थिति में 'स्मार्ट विलेज' मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। इस मुहिम की शुरुआत वर्चुअल मीटिंग के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की। इस मीटिंग में जिला कांग्रेस देहात के प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर, जिला परिषद के प्रधान दिलराज सिंह सरकारिया, नगर पंचायत राजासांसी के प्रधान इन्दरपाल सिंह लाली आदि ने विशेष तौर पर शिरकत की।