रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में किसानों का धरना जारी रहेगा - सरवन सिंह पंधेर

जंडियाला गुरू, 21 नवंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों, मज़दूरों, नौजवानों और महिलाओं द्वारा जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना निरंतर जारी रहेगा। इसको लेकर किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मालगाड़ियां चलने का ही हमारा फैसला बरकरार है और 30 यूनियनें अपना फैसला करने के लिए स्वतंत्र हैं। पंधेर ने कहा कि किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा दिल्ली की ओर जाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं और संघर्ष को ओर तीखा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक नाकेबंदी की हुई है और केंद्र सरकार की नीयत साफ नहीं। 

#रेलवे स्टेशन
# गहरी मंडी
#किसानों
#धरना
#सरवन सिंह पंधेर