माथा टेकने आए अनिल विज को किसानों के गुस्से का करना पड़ा सामना 

नई दिल्ली, 30 नवंबर - हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज, जो गुरुद्वारा श्री गुरु पंजोखरा साहिब माथा टेकने के लिए आए थे, को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसान आंदोलन के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्यवाही से किसान नाराज थे।