यूपी सरकार द्वारा पेश किया गया 5,50,270.78 करोड़ का बजट 

लखनऊ, 22 फरवरी - योगी अदित्यानाथ की सरकार ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहला पेपर रहित (बिना कागज वाला) बजट पेश किया। इस बार यह बजट 5,50,270.78 करोड़ का है। यूपी सरकार का यह बजट देश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट है। वित्तीय वर्ष 2021 -22 का बजट राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की मौजूदगी में पेश किया। सदन में लैपटॉप से बजट पढ़ते खन्ना ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 'स्व -निर्भर' बनाना और सर्वपक्षीय विकास करना है।