गणतंत्र दिवस किसान परेड मामले में चार किसानों की पेशगी जमानत मंजूर

नई दिल्ली, 07 अप्रैल - दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर किसान परेड मामले में दर्ज केस में चार किसानों की पेशगी जमानत मंज़ूर कर ली है। इस बात की जानकारी देते दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा और महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा नांगलोई थाने में एफआईआर नम्बर 45 और 46 दर्ज की गई थी। इस मामले में एडिशनल सेशन जज हिमानी मल्होत्रा ने चार किसानों - वीरेंद्र उर्फ सोनू, सहदेव, संजीव और विकास की पेशगी जमानत मंजूर की हैं।