असम: सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविर का किया दौरा 

नागांव, 22 जून - केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के नागांव ज़िले में उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविर का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "असम की बाढ़ स्थिति गंभीर है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्री हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने CM से बात की है। गृह मंत्री अमित शाह ने विस्तृत जानकारी ली है और जल्द ही केंद्रीय दल प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा।"