मान सरकार ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग


चंडीगढ़, 5 जुलाई - पंजाब सरकार के कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। मान कैबिनेट में कल पांच नए मंत्री शामिल हुए। इन सभी मंत्रियों के विभागों का आज बंटवारा भी कर दिया गया है। जल्द ही ये सभी मंत्री अपने-अपने पद संभालेंगे। जानकारी के अनुसार मान सरकार ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमन अरोड़ा को जनसंपर्क एवं शहरी आवास का प्रभार दिया है। अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इंद्रबीर सिंह निज्झर को स्थानीय निकाय, चेतन सिंह जोड़माजरा को स्वास्थ्य विभाग, फौजा सिंह सारारी को खाद्य प्रसंस्करण और अनमोल गगन मान को पर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।