हिमाचल में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 8 लापता


नई दिल्ली, 20 अगस्त - हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की 34 घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी, कांगड़ा और चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। आपदा में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की नदी पर बना रेलवे पुल भी ढह गया।