प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-15 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 13 नवम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-15 नवंबर को झारखंड जाएंगे। 15 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। बाद में पीएम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव जाएंगे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।