उत्तर प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, 19 घायल 

लखनऊ, 09 नवंबर - उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले के गुनौर इलाके में आज प्रातःकाल रोडवेज़ की एक बस और बोलैरो गाड़ी केबीच हुई ज़बरदस्त टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एटा से बोलैरो गाड़ी में सवार होकर 19 के करीब लोग नैनीताल जा रहे थे। इसी दौरान ननौरा-बदायूं रोड पर कालिका मंदिर के नज़दीक प्रातःकाल 7 बजे के करीब बदायूं से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज़ की बस के साथ बोलैरो की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि इसमें डेढ़ साल की एक बच्ची, दो महिलाएं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों वाहनों में सवार 19 के करीब लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती  करवाया गया है, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।