दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश, टूटी सैंकड़ों साल पुरानी परंपरा

तिरूवनंतपुरम, 2 जनवरी - केरल के सबरीमाला मंदिर का इतिहास टूट गया है। 50 साल से कम उम्र वाली दो महिलाओं ने आज मंदिर में प्रवेश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिंदु और कनकदुर्गा  नाम की इन दोनों महिलाओं ने आधी रात को मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की और प्रातःकाल करीब 3.45 बजे उन्होंने मंदिर के दर्शन किये। भगवान अयप्पा के दर्शन करने के बाद वह दोनों वापस लौट आईं। इस मौके उनके साथ पुलिस कर्मचारी भी थे। इस तरह से मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। बता दें कि 10 से 50 साल की उम्र वाली महिलाओं के प्रवेश पर मंदिर द्वारा पाबंदी लगाई गई है, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था। इसके बावजूद भी मंदिर ने इस पाबंदी को जारी रखा है।