जम्मू-कश्मीर में सभी सरकारी इमारतों और वाहनों से राज्य का झंडा हटा

 श्रीनगर, 25 अगस्त (वार्ता) : जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के कुछ ही हफ्तों बाद रविवार को यहां की सभी सरकारी इमारतों और सरकारी वाहनों से जम्मू कश्मीर का झंडा हटा लिया गया और अब यहां केवल तिरंगा झंडा ही लहरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर सिविल सचिवालय, संभागीय आयुक्त, कश्मीर के कार्यालय की इमारत से जम्मू कश्मीर का झंडा हटा लिया गया है। इसके अलावा सभी अधिकारियों के सरकारी वाहनों से भी राज्य का झंडा हटा लिया गया है।