बाढ़ के हालात को लेकर आपदा प्रबंधन समूह ने की बैठक

चंडीगढ़, 26 अगस्त - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के कुछ जिलों में आई बाढ़ से निपटने के लिए चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए जरुरी फंड तुरंत जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने आधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की कोई कसर न छोड़ने का निर्देश भी दिया।