कैप्टन द्वारा पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के किसान और गडवासू के पशु पालन मेले का उद्घाटन

लुधियाना, 21 सितम्बर - (पुनीत बावा, बरजिन्दर सिंह बराड़) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के किसान मेले और गडवासू के पशु पालन मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करने से पहले मेलो में लगे स्टाल वाले दरवाज़े बंद रखे गए, जिसके कारण  किसानों को काफी परेशान होना पड़ा। मेले में किसानों का मनोरंजन करने के लिए गायक जोड़ी द्वारा  अखाड़ा लगाया गया। इस मौके बलदेव सिंह ढिल्लों उप कुलपति पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पीएयू) अमरजीत सिंह नन्दा उप कुलपति गडवासू आदि उपस्थित थे।