आज का दिन सांकेतिक रूप से काफी अहम है:राजनाथ सिंह 


पेरिस 08 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि आज भारत में विजय दशमी का पर्व है। आज भारतीय वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस भी है। आज का दिन सांकेतिक रूप से काफी अहम है। हमारी राफेल मॉनिटरिंग टीम अगस्त से ही फ्रांस में मौजूद है। हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा ।