अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले ‘पाइटैक्स’ की तैयारियां ज़ोरों पर

अमृतसर, 6 दिसम्बर (सुरिंदर कोछड़) : अमृतसर की स्थानीय रणजीत एवैन्यू में पंजाब सरकार के सहयोग से पी.एच.डी. चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कामर्स द्वारा 12 दिसम्बर से शुरू होने जा रहे 5 दिवसीय पंजाब अंतर्राष्ट्रीय  व्यापार मेला एक्सपो पाइटैक्स-2019 की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है। इस बार यहां चैक्क गणराज्य, टर्की थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका और अन्यों देशों सहित भारत के जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मनिस्ट्री ऑफ आयुष (आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथी)और मनिस्ट्री ऑफ डिवैल्पमैंट ऑफ नार्थ ईस्टर्न रिज़न, नार्थ  ईस्ट इंडिया द्वारा विशाल स्तर पर स्टाल लगाए गए जा रहे हैं, वहां पिछली बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी व्यापारी मेले में शामिल नहीं होंगे। इसके बावजूद मेले में पाक व्यापरियों के दिल्ली स्थित डिस्ट्रीब्यूट्रों द्वारा पाकिस्तानी वस्त्रों के स्टाल ज़रूर लगाए जाएंगे। पी.एच.डी. चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कामर्स के अमृतसर ज़ोन के कन्वीनर जयदीप सिंह ने ‘अजीत समाचार’ के साथ उक्त जानकारी सांझी करते हुए बताया कि 14वां व्यापार मेला विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा क्योंकि इसमें विभिन्न देशों के अतिरिक्त भारत के विभिन्न कोनों में से व्यापारी अपने नए उत्पादों की पेशकारी करेंगे। इसके साथ न केवल आपसी सांझ बढ़ेगी बल्कि इन देशों में व्यापार को और समर्थन भी मिलेगा। 
उन्होंने बताया कि लगभग दस हज़ार वर्ग मीटर में 425 स्टाल लगाए जाएंगे और मेले में 5 देशों के लगने वाले उक्त स्टालों को देखने और खरीददारी करने के लिए तीन लाख से अधिकतर लोगों के शिरकत करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश की प्रसिद्ध कंपनियों द्वारा अपने उत्पाद शामिल किए जाएंगे।