पूरे देश में आज श्रद्धा से मनाया जा रहा है राम नवमी का त्योहार 

पंजाब, 02 अप्रैल - आज चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन है। देश भर में 2 अप्रैल यानी आज राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिये हर युग में अवतार लिया था। इन्हीं में एक अवतार भगवान श्री राम का था। मान्यता है कि विष्णु भगवान चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन ही भगवान राम के रूप में जन्म लिया था। यही कारण है कि इस तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।