चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

दुबई , 19 सितंबर -इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच में शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। मुंबई एक समय 180 से अधिक रन बनाने की स्थिति में दिख रहा था, लेकिन उसने आखिरी छह ओवरों केवल 41 रन बनाए और इस बीच छह विकेट गंवाए।