पठानकोट में 7 मरीज मिले करोना पॉजिटिव,एक की मृत्यु,32 डिस्चार्ज


पठानकोट 24 अक्टूबर (राजेंद्र सिंह)स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार आज शनिवार पठानकोट में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि पठानकोट सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 32 लोगों को कोरोनावायरस के चलते डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है। आज कोरोनावायरस से एक व्यक्ति की मौत होने के चलते पठानकोट में कोरोनावायरस से आज तक 105 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।