उप राष्ट्रपति बनने से पहले कमला हैरिस ने मां को किया याद 

वाशिंगटन, 20 जनवरी - अमेरिका की पहली अश्वेत और एशियाई उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम से कुछ देर पहले अपनी मां को याद किया। बता दें कि कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस भारत से थीं। उन्होंने इससे संबंधित एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं आज यहां उस महिला की वजह से हूं जो मुझसे पहले आई थी।'