पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मिला पद्म विभूषण

नई दिल्ली 25 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इस बार कुल 119 हस्तियों को पद्म सम्मान देने का ऐलान हुआ है। इनमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान देने का ऐलान हुआ है।