भूस्खलन के कारण मंडी के पास चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग हुआ अवरुद्ध 

मंडी, 26 अगस्त - हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग (एनएच-3) अवरुद्ध हो गया है। मंडी के एएसपी आशीष शर्मा का कहना है कि जल्द ही बहाली का काम शुरू होगा।