जालंधर के अनमोल गर्ग देशभर में से नीट यूजी परीक्षा में 19वें स्थान पर  

जालंधर, 8 सितंबर (रंजीत सिंह सोढी)- जालंधर के अनमोल गर्ग ने नीट यूजी 2022 में 705 अंक लेकर देश भर में से 19वां स्थान और राज्य भर में से दूसरा स्थान प्रपात किया है। अनमोल के पिता नीतीश गर्ग कार्डियोलॉजिस्ट हैं। जानकारी के मुताबिक अनमोल गर्ग अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली एम्स से करना चाहते हैं।