राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द, अब विदेशी फंडिंग नहीं ले सकते


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - केंद्र सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है। विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी पर यह कार्रवाई की गई है। राजीव गांधी फाउंडेशन की स्थापना 21 जून 1991 को की गई थी। इसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। दूसरे ट्रस्टियों में डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम आदि नेता शामिल हैं। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की भी अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। दोनों संगठन अब विदेशी फंड नहीं ले सकते हैं।